भारत 27 रन से हारा; इंग्लैंड ने सीरीज 2-1 से जीती, रोहित का शतक काम नहीं आया

इंग्लैंड ने तीसरे वनडे में भारत को 27 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। लॉर्ड्स में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 387/3 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 50 ओवर में 360 रन ही बना सकी। रोहित शर्मा ने 138 रन की पारी खेली, लेकिन जीत नहीं दिला सके।
388 रन का पीछा करते हुए भारत के लिए रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल ने 147 रन जोड़े। गिल 78 गेंदों में 77 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रोहित ने विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 113 रन की साझेदारी की। रोहित ने 111 गेंदों में 138 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 17 चौके और 5 छक्के लगाए। विराट कोहली ने फिफ्टी लगाई। वे 60 बॉल पर 74 रन बनाकर आउट हुए। पारी में 4 चौके और 3 सिक्स लगाए।
इससे पहले इंग्लैंड के लिए बेन डकेट ने 135 गेंदों में 141 रन बनाए। जैकब बेथेल ने 91 रन की पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिए 192 रन जोड़े। बाद में जो रूट 74 और जोस बटलर 41 रन बनाकर नाबाद लौटे। दोनों ने आखिरी 19 गेंदों में 63 रन जोड़कर इंग्लैंड का स्कोर 387/3 तक पहुंचाया। यह भारत के खिलाफ इंग्लैंड का सबसे बड़ा वनडे स्कोर भी है। भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट लिए, जबकि प्रिंस यादव को 1 सफलता मिली।
रोहित लॉर्ड्स पर वनडे शतक लगाने वाले पहली भारतीय
रोहित शर्मा ने 84 गेंदों में शतक पूरा कर इतिहास रच दिया। वह लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए। यही नहीं, इंग्लैंड की धरती पर यह उनका आठवां वनडे शतक है, जो किसी भी विदेशी बल्लेबाज का एक ही देश में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड है। दूसरी ओर विराट कोहली भी लय में दिखे और चौके के साथ 31 ओवर के बाद भारत का स्कोर 206/1 पहुंच गया। अब जीत के लिए 19 ओवर में 182 रन चाहिए।
भारत 22 साल से लॉर्ड्स में वनडे नहीं जीता
टीम इंडिया के सामने इस मुकाबले में 22 साल से लॉर्ड्स में वनडे जीत का सूखा खत्म करने का मौका होगा। भारत ने लॉर्ड्स में आखिरी वनडे जीत 2004 में दर्ज की थी। इसके बाद खेले गए 4 मैचों में टीम को 3 हार मिलीं, जबकि एक मुकाबला टाई रहा। हालांकि, लॉर्ड्स में भारत का ओवरऑल रिकॉर्ड बराबरी का है। टीम ने यहां 9 वनडे खेले हैं, जिनमें 4 में जीत और 4 में हार मिली, जबकि एक मैच टाई रहा।