| |

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर आलीराजपुर में जश्न: आतिशबाजी की, मिठाई बांटी; नेता बोले- जनता दे दी है जवाब

आलीराजपुर। दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जीत के बाद आलीराजपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जश्न मनाया। टाकीज चौराहे पर आतिशबाजी की गई और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई गई। कार्यक्रम में आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता महेश पटेल, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष पुष्पराज पटेल और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नेताओं ने जीत को बताया जनता का जनादेश
कांग्रेस नेता महेश पटेल ने कहा कि दतिया की जनता लोकतंत्र को अच्छे से जानती है। उनका कहना है कि महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर जनता ने अपना फैसला सुनाती। उन्होंने इस परिणाम को प्रदेश की राजनीति में बदलाव का संकेत बताया।

विकास के मुद्दों पर मिला समर्थन
पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर ने कहा कि मतदाताओं ने विकास, जवाबदेही और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के प्रति जनता का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।

सोशल मीडिया पर दी जीत की बधाई
जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने इसे लोकतंत्र, संविधान और जनहित की जीत बताते हुए कहा कि यदि भाजपा जनभावनाओं की अनदेखी करती रही तो आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों में जनता इसका जवाब देगी।

कई कार्यकर्ता मौजूद रहे 
जश्न कार्यक्रम में कांग्रेस नेता एवं सरपंच कैलाश चौहान, भुवान बामनिया, चीतल पवार, अंगर सिंह चौहान, विक्रम चौहान, संजू चौहान, रितेश बघेल, भांगू अजनार, प्रदीप रावत, पातल सिंह, सोनू वर्मा, प्रकाश पटेल, माल सिंह, खरपाई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में नेताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और सभी कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई देते हुए इसे जनता की जीत बताया।

Share