इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया छठ पर्व, विधायक रमेश मेंदोला ने किया उषा अर्घ्य

इंदौर, 27 अक्टूबर 2025 —
लोक आस्था और सूर्योपासना के महापर्व छठ पूजा का आयोजन आज इंदौर की विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 में बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया।
विधायक श्री रमेश मेंदोला के नेतृत्व में वार्ड 28 मेघदूत नगर, वार्ड 32 और 34 के स्कीम नंबर 78, निरंजनपुर बिहारी बस्ती, वार्ड 21 श्याम नगर और वार्ड 33 सुखलिया सहित कई स्थानों पर भव्य छठ महोत्सवों का आयोजन हुआ।
विधायक मेंदोला ने पूजा स्थलों पर पहुंचकर श्रद्धालुओं के साथ ‘उषा अर्घ्य’ अर्पित किया और भगवान सूर्यदेव तथा छठी मईया से सभी नगरवासियों के आरोग्य, समृद्धि और सुख-शांति की कामना की।
उन्होंने कहा —
“छठ पूजा मातृशक्ति की तपस्या, निष्ठा और अटूट श्रद्धा का प्रतीक है। यह पर्व हमारी सनातन संस्कृति की गौरवशाली पहचान और सामाजिक एकता का सुंदर
उदाहरण है। मैं कामना करता हूं कि छठी मईया और भगवान सूर्यदेव की कृपा से सभी के जीवन में सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि का प्रकाश फैले।”

पूरे क्षेत्र में छठी मईया के जयघोष गूंजते रहे और श्रद्धालुओं ने पारंपरिक विधि-विधान से सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया। वातावरण श्रद्धा और भक्ति से सराबोर हो उठा।
इस अवसर पर एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौड़, भाजपा नगर महामंत्री सुधीर कोल्हे, पार्षद ज्योति शरद पवार, अंकित चौधरी, मनोज मिश्रा, भारत देशमुख, दीपक जी, रोहित जी, बबलू जी, सुरजीत वालिया जी, करण कुंजर जी, कपिल पाठक जी, राहुल प्रजापत जी, सचिन सोलंकी जी, सुनील यादव जी और विक्की ठाकुर जी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।







