| |

भूटान के ताशिछोद्ज़ोंग मठ में स्थापित किए गए भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष

भारत से ले जाए गए भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों का एक अंश भूटान की राजधानी थिम्पू के प्रसिद्ध ताशिछोद्ज़ोंग मठ में स्थापित किया गया है। यह मठ भूटान की सर्वोच्च आध्यात्मिक और राजनीतिक संस्थाओं का केंद्र माना जाता है। इस ऐतिहासिक अवसर पर भूटान के प्रधानमंत्री छेरिंग तोबगे, कई मंत्री, केंद्रीय मठ के वरिष्ठ लोपेन और भारत के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार मौजूद रहे।

थिम्पू स्थित भारतीय दूतावास के अनुसार, भगवान बुद्ध के इन पवित्र अवशेषों को पारंपरिक चिपड्रेल शोभायात्रा, प्रार्थनाओं, धार्मिक समारोहों और गार्ड ऑफ ऑनर के साथ ताशिछोद्ज़ोंग के ग्रैंड कुएनरे हॉल में स्थापित किया गया। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी दो दिन की भूटान यात्रा से ठीक पहले हुआ है।

संस्कृति मंत्रालय ने बताया कि ये ‘भगवान बुद्ध के पिपरहवा अवशेष’ हैं, जिन्हें नई दिल्ली के राष्ट्रीय संग्रहालय में सुरक्षित रखा गया है। ये अवशेष अब 8 से 18 नवंबर तक थिम्पू में सार्वजनिक दर्शन के लिए रखे जाएँगे। इस अवसर को भारत और भूटान के बीच गहरे आध्यात्मिक और सांस्कृतिक संबंधों का प्रतीक माना जा रहा है। उल्लेखनीय है कि ये पवित्र अवशेष दूसरी बार भारत से भूटान भेजे गए हैं।

Share

Similar Posts