| |

बारिश में भी नहीं रुके कावड़ियों के कदम: झाबुआ में माही नदी से जल लेकर 10 किमी पैदल चले भक्त ; गूंजे बोल बम के जयकारे

बामनिया। सावन के आखिरी सोमवार पर बामनिया में भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। सुबह कावड़िये बामनिया रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां से डेमू ट्रेन से भेरूगढ़ के लिए रवाना हुए। भेरूगढ़ पहुंचकर कावड़ियों ने माही नदी से पवित्र जल भरा। इसके बाद करीब 10 किलोमीटर की पैदल यात्रा शुरू हुई। कावड़िये ‘बोल बम’ के जयकारे लगाते हुए बामनिया की ओर रवाना हुए।

बारिश भी नहीं रोक पाई कदम
यात्रा के दौरान लगातार बारिश होती रही। इसके बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। पूरे रास्ते ‘बोल बम’ के जयकारे गूंजते रहे। ढोल की धुन पर कावड़िये जमकर थिरके। बारिश के बीच भी यात्रा में भक्तिमय माहौल बना रहा।

जगह-जगह हुआ स्वागत
कावड़ यात्रा के बामनिया पहुंचने पर नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। कई जगहों पर पुष्प वर्षा की गई। इसके बाद कावड़ियों ने शिवलिंग पर माही नदी का पवित्र जल अर्पित किया। जलाभिषेक के साथ कावड़ यात्रा का समापन हुआ। पूरे आयोजन के दौरान बामनिया में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा।

Share