|

मध्य प्रदेश के बैतूल से 1121 किमी पैदल चल कर राम जन्मभूमि पहुंचे दो भक्त

संघ परिवार में गाए जाने वाले गीत “चंदन है इस देश की माटी……” को व्यवहार में उतारते हुए मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के दो भक्त पैदल 1121 किलोमीटर की यात्रा कर राम जन्मभूमि पहुंचे।

इस दौरान धनंजय सिंह (खेड़ी सावलीगढ़) और केसो मोरले (गोरेगांव) ने अपनी यात्रा में 1341 गांवों की पवित्र मिट्टी और 103 नदियों का जल एकत्रित कर शुक्रवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय को समर्पित किया।

दोनों यात्रियों ने बताया कि 27 दिसंबर को बैतूल के गंज स्थित राधाकृष्ण मंदिर से भगवा ध्वज पूजन और आरती के साथ उनकी पदयात्रा शुरू हुई। वे प्रतिदिन औसतन 50 किलोमीटर की दूरी तय करते रहे।

उन्होंने बताया कि 5 अगस्त 2020 के भूमि पूजन और 22 जनवरी 2024 के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद उन्हें यह यात्रा करने की प्रेरणा मिली। दर्शन के लिए उन्होंने सोचा कि देश के गांवों की पवित्र मिट्टी और क्षेत्र की नदियों का जल संकलित किया जाए।

यात्रा में लगभग 50 दिन लगे और मार्ग में विभिन्न 30 पड़ावों पर विश्राम किया गया। 22 जनवरी को दोनों भक्त कारसेवक पुरम में ट्रस्ट महासचिव चंपतराय से मिले और जल तथा मिट्टी समर्पित की। साथ ही, 21 जनवरी को श्रीरामलला के दर्शन के दौरान परिसर की मिट्टी भी ली गई और सायंकाल सरयू को प्रणाम कर सरयू रज क्षेत्रीय सहयोगियों में वितरित करने हेतु एकत्र किया।

पूरा कार्यक्रम संघ के मध्य क्षेत्र प्रचारक सप्लेश कुलकर्णी, प्रांत प्रचारक विमल गुप्ता और जिला प्रचारक अंबाराम के सहयोग से संपन्न हुआ।

Share

Similar Posts