देश | अन्य न्यूज़ | विदेश
अमेरिका से 5,200 भारतीय डिपोर्ट: ट्रैफिक नियम तोड़ने पर हुई कार्रवाई; प्रोफेशनल और स्टूडेंट भी शामिल

अमेरिका में भारतीयों के डिपोर्टेशन को लेकर नए आंकड़े सामने आए हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 1 जनवरी से 31 जुलाई 2026 तक अमेरिका से 1,273 भारतीयों को भारत भेजा गया था।
डीपोर्टेशन में अवैध नागरिकों के साथ प्रोफेशनल और स्टूडेंट भी शामिल है। 2025 में यह संख्या 3,567 थी। अगस्त के पहले 15 दिनों में 5,200 से ज्यादा भारतीयों को डिपोर्ट किया गया है।
इस साल हर तीसरे हफ्ते में एक डिपोर्टेशन फ्लाइट रवाना की गई। अमेरिका में वीजा की शर्तों का उल्लंघन और कुछ अन्य मामलों में गैर-नागरिकों को डिपोर्ट किया जा सकता है।