विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 में महापौर एवं विधायक ने किया नई सड़क का भूमिपूजन, ₹16.76 करोड़ से होगा निर्माण कार्य

आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा शहर के विकास को निरंतर गति दी जा रही है। इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 में विधायक रमेश मेंदोला जी के नेतृत्व में विशेष केंद्रीय सहायता अंतर्गत ₹16.76 करोड़ की लागत से भमोरी चौराहा से एम.आर.-10 एवं राजशाही गार्डन से होटल वॉव तक नई सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।

कार्यक्रम महापौर पुष्यमित्र भार्गव जी की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ। नई सड़क के निर्माण से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी और नागरिकों को सुरक्षित, सुगम एवं बेहतर आवागमन सुविधा प्राप्त होगी।
इस अवसर पर सभापति मुन्ना लाल यादव जी, जन कार्य प्रभारी राजेंद्र राठौर जी, पार्षद ज्योति पवार जी, पूजा पाटीदार जी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।






