राज्यसभा में राष्ट्रगान वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर चर्चा

राज्यसभा में राष्ट्रगीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर चर्चा हो रही है। गृह मंत्री अमित शाह ने कल वंदे मातरम पर चर्चा का शुभारंभ किया था।

कांग्रेस के जयराम रमेश ने चर्चा में भाग लेते हुए आरोप लगाया कि वंदे मातरम पर यह चर्चा जवाहरलाल नेहरू को बदनाम करने के उद्देश्य से की जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के हर सत्र में यह राष्ट्रगीत गाया जाता था।

कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के संतोष कुमार ने कहा कि वंदे मातरम गीत भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, खुदीराम बोस जैसे हजारों स्वतंत्रता सेनानियों और नेताओं के लिए प्रेरणा स्रोत रहा है। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्र की आत्मा में बसा है और आज भी सभी को प्रेरित करता है। बीजू जनता दल के देबाशीष सामंतराय ने कहा कि वंदे मातरम गीत स्वतंत्र भारत की आवाज था।

Share

Similar Posts