|

भारतीय रिज़र्व बैंक आज अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति की करेगा घोषणा

भारतीय रिज़र्व बैंक आज अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा। रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बुधवार को मुंबई में तीन दिन की चर्चा शुरू हुई। बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​आज इस बारे में जानकारी देंगे। जानकारों का मानना ​​है कि इसमें ऋण दर में 25 आधार अंकों की कमी हो सकती है।

बैंक ने इस वर्ष फरवरी से तीन चरणों में प्रमुख अल्पकालिक उधार दर में 100 आधार अंकों की कटौती की है।

Share

Similar Posts