|

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज केरल के तिरुवनंतपुरम में नौसेना के परिचालन प्रदर्शन में शामिल होंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज तिरुवनंतपुरम जाएंगी। इस दौरान वे नौसेना के परिचालन प्रदर्शन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। तिरुवनंतपुरम के पास स्थित शंगुमुगम बीच पर भारतीय नौसेना के परिचालन प्रदर्शन के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। राष्ट्रपति आज दोपहर तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचेंगी और वहां से सीधे शंगुमुगम बीच रवाना होंगी।

शंगुमुगम में एमएच-60 आर हेलिकॉप्टर राष्ट्रपति को भव्य सलामी देगा। इसमें नौसेना की शक्ति और युद्ध तत्परता का प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें 19 प्रमुख युद्धपोत और 32 विमान हिस्सा लेंगे। इनमें युद्धक और निगरानी विमान भी शामिल हैं। कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति लोक भवन जाएंगी।

Share

Similar Posts