|

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुखर्जी नगर (कोलार) में विकास पर्व के अंतर्गत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स कांपलेक्स का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में विकास और सुशासन की गतिविधियां निरंतर जारी रहेंगी । प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और विजन के अनुरूप वर्ष 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए राज्य सरकार हर संभव सहयोग और योगदान देती रहेगी ।

इसी क्रम में आज 194 करोड़ रूपय के विकास और जनकल्याण के तीन बड़े कार्य भोपाल वासियों को समर्पित किऐ जा रहे हैं। महान राष्ट्र नायक, प्रखर राष्ट्रवादी, श्रद्धेय श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम से सुशोभित मुखर्जी नगर (कोलार) को संदीपनी विद्यालय, खेल स्टेडियम और अमृत 2.0 के अंतर्गत अधो संरचना निर्माण की कई सौगातें प्राप्त हो रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ यादव, मुखर्जी नगर कोलार के बंजारी क्षेत्र में आयोजित विकास पर्व कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे ।मंत्री श्री विश्वास सारंग, श्री उदय प्रताप सिंह, राज्य मंत्री श्रीमती कृष्णा गौड, भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, श्री भगवान दास सबनानी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित थे।

Share

Similar Posts