| |

ब्रिटिश लेखक डेबिड स्ज़ेले को उनके उपन्यास ‘फ्लेश’ के लिए मिला बुकर पुरस्कार

हंगरी मूल के ब्रिटिश लेखक डेबिड स्ज़ेले (David Szalay) को उनके उपन्यास ‘फ्लेश’ (Flesh) के लिए इस वर्ष का प्रतिष्ठित बुकर पुरस्कार (Booker Prize 2025) प्रदान किया जाएगा। यह घोषणा लंदन में आयोजित एक समारोह में की गई। यह पुरस्कार अंग्रेज़ी भाषा के उत्कृष्ट साहित्यिक योगदान के लिए दिया जाता है।

डेबिड स्ज़ेले इससे पहले वर्ष 2016 में अपने उपन्यास ‘ऑल दैट मैन इज़’ के लिए बुकर पुरस्कार की सूची में शामिल हुए थे, लेकिन उस समय उन्हें यह सम्मान नहीं मिल सका था। इस बार उनके उपन्यास ‘फ्लेश’ ने निर्णायकों को अपनी गहराई और भावनात्मक जटिलता से प्रभावित किया।

‘फ्लेश’ की कहानी हंगरी के हाउसिंग स्टेट से लेकर लंदन के अमीर तबके की हवेलियों तक फैली है। यह एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जो भावनात्मक रूप से निस्संग, उदासीन और परिस्थितियों से जूझता हुआ जीवन के अर्थ की तलाश करता है। उपन्यास में सामाजिक असमानता, अकेलेपन और आधुनिक जीवन की विवशता को बारीकी से उकेरा गया है।

डेबिड स्ज़ेले का जन्म मॉन्ट्रियल में एक हंगेरियन पिता और कनाडाई माँ के घर हुआ था। वे अब ब्रिटेन में रहते हैं। यह उनका छठा उपन्यास है। वे ‘स्प्रिंग’, ‘द इनोसेंट’ और लघु कथा संग्रह ‘टर्बुलेंस’ के भी लेखक हैं।

Share

Similar Posts