मेक्सिको के हर्मोसिलो सुपरमार्केट में विस्फोट से 23 लोगों की मौत, 11 घायल

हर्मोसिलो (मेक्सिको)।
मेक्सिको के सोनोरा प्रांत के हर्मोसिलो शहर में स्थित वाल्डो सुपरमार्केट में हुए भीषण विस्फोट में 23 लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। यह हादसा शुक्रवार को हुआ, जिससे पूरा इलाका दहल उठा।

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह विस्फोट आकस्मिक (Accidental) प्रतीत हो रहा है। हादसे में सुपरमार्केट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि आसपास के कई व्यवसाय और दुकानों को बंद करना पड़ा। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया

मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया और पीड़ितों के परिवारों के लिए संघीय सहायता भेजने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ितों की हरसंभव मदद करेगी और विस्फोट के कारणों की विस्तृत जांच कराई जाएगी।

यह घटना देश के हालिया वर्षों में हुई सबसे भीषण औद्योगिक दुर्घटनाओं में से एक मानी जा रही है।

Share

Similar Posts