|

मौसम विभाग का अनुमान: आज कई राज्यों में तेज बारिश और कोहरे की संभावना

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर 2025
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में आज तेज बारिश और बदले मौसम का अनुमान जताया है। पूर्वोत्तर से लेकर मध्य भारत तक कई राज्यों में वर्षा और बिजली गिरने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और बिहार में आज भारी वर्षा हो सकती है। इसके अलावा गुजरात, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी तेज बारिश का अनुमान लगाया गया है।

वहीं, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र और ओडिशा में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी और तेज़ हवाओं के चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खुले स्थानों से बचने की सलाह दी है।

इसके अलावा, उत्तरी कोंकण तट, पूर्व-मध्य भारत के कुछ हिस्सों, उत्तर-पूर्वी अरब सागर और अंडमान सागर में तेज़ हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की गई है।

दिल्ली-एनसीआर की बात करें तो आज सुबह हल्का कोहरा और धुंध छाए रहने का अनुमान है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) सुबह 7 बजे 233 दर्ज किया गया, जो ‘खराब श्रेणी’ में आता है।

विशेषज्ञों के अनुसार, तापमान में हल्की गिरावट के साथ आगामी कुछ दिनों में उत्तरी भारत के कई हिस्सों में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा।

Share

Similar Posts