| |

साल का सबसे शक्तिशाली तूफ़ान ‘मेलिसा’ जमैका से टकराने को तैयार, सरकार ने जारी किया अलर्ट

किंग्स्टन (जमैका), 27 अक्टूबर 2025
जमैका इस साल के सबसे शक्तिशाली तूफ़ान ‘मेलिसा’ से जूझने की तैयारी कर रहा है। यह भीषण तूफ़ान वर्तमान में 175 मील प्रति घंटे की रफ़्तार से कैरिबियाई क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है और आज शाम तक जमैका के तट से टकराने की संभावना है।

अमरीका के राष्ट्रीय तूफ़ान केंद्र (NHC) के अनुसार, मेलिसा फिलहाल 6 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इसके साथ आने वाली तेज़ हवाएँ और ऊँची तूफ़ानी लहरें विनाशकारी असर डाल सकती हैं।

अगले चार दिनों में जमैका के कई हिस्सों में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। इससे बाढ़ और भूस्खलन का खतरा भी बढ़ गया है।

इससे पहले, मेलिसा तूफ़ान ने हैती और डोमिनिकन गणराज्य में कहर बरपाया, जहाँ अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। बढ़ते जलस्तर के कारण कई इलाकों से लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।

जमैका सरकार ने किंग्स्टन के तटीय क्षेत्रों में आपातकालीन निकासी आदेश जारी कर दिए हैं और राहत दलों को अलर्ट पर रखा गया है। प्रशासन ने नागरिकों से घरों में रहने और सरकारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Share

Similar Posts