|

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु केरल के चार दिवसीय दौरे पर आज तिरुवनंतपुरम पहुंचेगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु चार दिन के दौरे पर आज केरल के तिरुवनंतपुरम जाएंगी। राष्ट्रपति कल दर्शन के लिए शबरीमला मंदिर में दर्शन करेंगी। वे बृहस्‍पतिवार को तिरूअनंतपुरम के राजभवन में पूर्व राष्‍ट्रपति के आर नारायणन की प्रतिमा का अनावरण करेंगी। राष्‍ट्रपति श्री नारायण गुरू के महासमाधि शताब्‍दी समारोह में भी शामिल होंगी। राष्‍ट्रपति एर्णाकुल्‍लम में सेंट टेरेसा कॉलेज और पाला में सेंट थॉमस कॉलेज के कार्यक्रमों में भी शामिल होंगी।

Share