आस्था वृद्ध आश्रम में दिवाली मिलन समारोह, कैलाश विजयवर्गीय और रमेश मेंदोला ने बच्चों और वृद्धजनों के साथ मनाया पर्व

आस्था वृद्ध आश्रम में दिवाली मिलन समारोह, कैलाश विजयवर्गीय और रमेश मेंदोला ने बच्चों और वृद्धजनों के साथ मनाया पर्व

इंदौर। आस्था वृद्ध आश्रम एवं कल्याण मित्र समिति के तत्वाधान में आज दिवाली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर माननीय मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय और विधायक श्री रमेश मेंदोला ने वृद्धजनों, दिव्यांग बच्चों और अन्य बच्चों के साथ दिवाली का उत्सव मनाया।
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, “दीपावली का पर्व केवल अपने घर तक सीमित नहीं है। यह खुशियां बांटने का पर्व है। आज हम उन बच्चों और वृद्धजनों के साथ हैं जो अपने परिवार से दूर हैं। उनका चेहरा मुस्कान से जगमगाना सबसे बड़ा त्यौहार है।”
कार्यक्रम के दौरान मंत्री और विधायक ने बच्चों के साथ अंताक्षरी खेली, गीत प्रस्तुत किए और भजन सुनाए। इसके बाद सभी बच्चों और वृद्धजनों को दिवाली उपहार भेंट किए गए। पारंपरिक फटाके भी वितरित किए गए, जिससे वातावरण में उत्साह और उमंग का माहौल बना।
इस कार्यक्रम में जन कार्य प्रभारी राजेंद्र राठौड़ जी, पार्षद धर्मेंद्र मौर्य जी, नगर महामंत्री सुधीर कोल्हे
जी, मंडल अध्यक्ष मनीष चौरट जी, पृथ्वी गौरे जी, गुड्डू कुमार जी, राहुल चौकसे जी, आदित्य पांडे जी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की। आयोजन का संचालन श्री नाम ने किया।
इस दिवाली मिलन समारोह ने वृद्धजनों और बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उनके जीवन में उजाला भरते हुए यह संदेश दिया कि खुशियों का पर्व सभी के साथ बांटना सबसे बड़ा त्यौहार है।






