|

गृहमंत्री अमित शाह आज नई दिल्ली में CBI सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर 2025।
गृहमंत्री अमित शाह आज केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) द्वारा आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।
इस वर्ष सम्मेलन का विषय रखा गया है — “भगोड़ों का प्रत्यर्पण: चुनौती और कार्यनीति”

गृह मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि इस सम्मेलन में केंद्र और राज्य सरकारों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तथा विदेश मंत्रालय के प्रतिनिधि भाग लेंगे।
सम्मेलन का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय भगोड़ों की पहचान, ट्रैकिंग और प्रत्यर्पण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और समन्वित बनाना है।

Share

Similar Posts