भारत और सऊदी अरब ने रसायन एवं पेट्रोकेमिकल सेक्टर में सहयोग बढ़ाने पर जताई सहमति

केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्रालय ने सऊदी अरब के साथ रसायन एवं पेट्रोरसायन क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने के लिए बैठक की।
बैठक का नेतृत्व केंद्रीय रसायन एवं पेट्रोरसायन सचिव निवेदिता शुक्ला वर्मा और सऊदी अरब के उद्योग एवं खनिज उप मंत्री खलील बिन इब्राहिम बिन सलामाह ने किया।
बैठक में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने, निवेश को प्रोत्साहित करने और इस क्षेत्र में सहयोग के नए अवसरों की खोज पर चर्चा की गई।
मंत्रालय ने बताया कि दोनों देश इस क्षेत्र में कौशल विकास, अनुसंधान और विकास (R&D) में भी साझेदारी करने पर सहमत हुए हैं।
दोनों पक्षों ने इस क्षेत्र में स्थायी और पारस्परिक रूप से लाभकारी साझेदारी बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
इस सहयोग से भारत और सऊदी अरब के बीच रणनीतिक एवं आर्थिक संबंध और अधिक सुदृढ़ होंगे।





