विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 में विधायक रमेश मेंदोला ने सफाई मित्रों का किया सम्मान
इंदौर, 12 अक्टूबर 2025।
दीपावली के पावन अवसर पर वार्ड क्रमांक 25 नंदा नगर गणेश मंदिर परिसर में एक भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 के विधायक श्री रमेश मेंदोला ने सफाई मित्रों (स्वच्छता कर्मियों) का सम्मान किया।
श्री मेंदोला ने स्वच्छता कर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि इंदौर को देश का स्वच्छता गुरु बनाने में इन कर्मठ भाइयों-बहनों की भूमिका सबसे अहम रही है। उन्होंने कहा कि इंदौर की स्वच्छता सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी का उदाहरण है।
कार्यक्रम में सफाई कर्मियों को सम्मान पत्र एवं उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया। विधायक ने क्षेत्र को और अधिक स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाने का संकल्प भी दिलाया।
इस अवसर पर पार्षद श्रीमती सुनीता संतोष चौखंडे, वरिष्ठ नेता चंदू राव शिंदे, सुधीर बड़जात्या, दिलीप सिंह चौहान, गौरव चौखंडे, सुमित सक्सेना और महेंद्र भदोरिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने भी “स्वच्छ इंदौर – सुंदर इंदौर” का नारा लगाते हुए, दीपावली पर शहर को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी दोहराई।






