| |

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज वर्चुअली संबोधित करेंगे भावान्तर योजना आभार रैली

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दोपहर 2 बजे देपालपुर से निकलने वाली भावान्तर योजना के आभार प्रदर्शन व ट्रैक्टर रैली को वर्चुअली संबोधित करेंगे।
यह रैली किसानों द्वारा आयोजित की जा रही है, जिसमें धार और देपालपुर की ओर से किसान ट्रैक्टरों के साथ इंदौर के सुपर कॉरिडोर तक पहुँचेंगे।
इस आयोजन का उद्देश्य भावान्तर योजना के प्रति किसानों का आभार व्यक्त करना और कृषि हित में सरकार की नीतियों के प्रति समर्थन जताना है।

Share

Similar Posts