बिहार विधानसभा चुनाव: भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की आज दिल्ली में अहम बैठक

बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच राजनीतिक दलों की बैठकों का दौर तेज हो गया है।
इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आज दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में होने जा रही है।
इस बैठक में बिहार चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगने की संभावना है।
इससे पहले शनिवार को भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा के आवास पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के शीर्ष नेताओं की एक अहम बैठक हुई।
इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के प्रमुख एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े, बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।






