उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन आज बिहार दौरे पर जाएंगे

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन आज बिहार दौरे पर रहेंगे। अपने इस दौरे के दौरान वे सारण जिले के सिताब दियारा गांव पहुंचेंगे, जहां वे संपूर्ण क्रांति के महान नेता लोकनायक जयप्रकाश नारायण को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
श्री राधाकृष्णन लोकनायक जयप्रकाश नारायण राष्ट्रीय स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और प्रभावती पुस्तकालय का भी भ्रमण करेंगे, जिसे लोकनायक की पत्नी प्रभावती देवी की स्मृति में स्थापित किया गया है।






