प्रधानमंत्री मोदी करेंगे 42 हजार करोड़ रुपये की कृषि परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में एक विशेष कृषि कार्यक्रम में कृषि और इससे जुड़े क्षेत्रों में 42 हजार करोड़ रुपये से अधिक की कई परियोजनाओं का शुभारंभ, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना और दलहन में आत्मनिर्भरता मिशन का शुभारंभ करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान श्री मोदी किसानों से संवाद भी करेंगे। यह आयोजन सरकार की किसान कल्याण, कृषि आत्मनिर्भरता और ग्रामीण बुनियादी ढांचे को सशक्त करने की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।
इसके अलावा प्रधानमंत्री कृषि, पशुपालन, मत्स्य और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्रों में ₹5,450 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे। साथ ही लगभग ₹815 करोड़ की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।






