|

अमरीका ने पाकिस्तान को नई उन्नत मिसाइलों की आपूर्ति से किया इनकार

अमरीका ने पाकिस्तान को मध्यम दूरी की हवा से हवा में मार करने वाली नई उन्नत मिसाइलों की आपूर्ति करने से साफ़ इनकार कर दिया है। भारत में अमेरिकी दूतावास ने एक बयान में कहा कि हालिया विदेशी सैन्य बिक्री अनुबंध में संशोधन केवल रखरखाव और स्पेयर पार्ट्स सहयोग तक सीमित है।

बयान में स्पष्ट किया गया कि इस संशोधन के तहत पाकिस्तान को नई मिसाइल प्रणालियों का हस्तांतरण या क्षमता वृद्धि नहीं दी जा रही
यह स्पष्टीकरण उन खबरों के मद्देनजर आया है जिनमें कहा गया था कि पाकिस्तान को नव निर्मित मिसाइलों का प्राप्तकर्ता बनाया गया है।

अमेरिका ने दोहराया कि पाकिस्तान की सैन्य क्षमताओं में कोई उन्नयन या विस्तार इस अनुबंध से नहीं होगा।

Share

Similar Posts