|

इलाज में लापरवाही और अनियमितताएं पाये जाने पर डॉक्टर्स की टीम ने हर्ष क्लीनिक किया सील

कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशानुसार इंदौर के हर्ष क्लीनिक की जांच की गई। जांच के दौरान गंभीर लापरवाही और अनियमितताएं पाये जाने पर क्लीनिक को सील कर दिया गया।

सीएमएचओ डॉ. माधव हासानी ने बताया कि एक मरीज की मृत्यु की शिकायत और समाचार प्रकाशन के बाद यह कार्रवाई की गई। कलेक्टर के निर्देश पर गठित टीम ने मौके पर पहुँचकर पंचनामा बनाया।

जांच टीम में डॉ. रिथानी अहीरवाल, निश्चला गुप्ता, अर्चना मानसिंह, शैतान सिंह, सीमा इंग्ले और जूनी इंदौर थाना प्रभारी अनिल गुप्ता शामिल थे।

Share

Similar Posts