| |

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय वायुसेना दिवस पर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज भारत के गौरव, आकाश के अभेद प्रहरी भारतीय वायुसेना के सभी जवानों और उनके परिजनों को ‘भारतीय वायुसेना दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि —

“‘नभः स्पृशं दीप्तम्’ मंत्र के साथ, चाहे सीमाओं की सुरक्षा हो या आपदा के समय राहत कार्य — हमारे वायु वीरों ने सदैव शौर्य, साहस और त्याग के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।”

उल्लेखनीय है कि भारतीय वायुसेना की स्थापना 8 अक्टूबर 1932 को हुई थी।
इस वर्ष भारतीय वायुसेना अपना 93वां स्थापना दिवस मना रही है।

Share

Similar Posts