| |

वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारामन करेंगी अयोध्‍या में बृहस्‍पति कुंड का उद्घाटन

वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारामन आज अयोध्‍या के टेढ़ी बाजार चौराहा पर स्थित ऐतिहासिक बृहस्‍पति कुंड का उद्घाटन करेंगी।
यह कुंड विशेष रूप से दक्षिण भारत के श्रद्धालुओं को समर्पित है।

उद्घाटन समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहेंगे।
वित्‍तमंत्री सीतारामन आज दोपहर बाद अयोध्‍या पहुंचेंगी और कल सुबह श्री राम मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद दिल्ली लौटेंगी।

बृहस्‍पति कुंड का पूर्ण जीर्णोद्धार किया गया है। यह कुंड वेदों, पुराणों और उपनिषदों में वर्णित अयोध्या के 108 पवित्र कुंडों में से एक है।
लगभग 4.5 करोड़ रुपए की लागत से इस परियोजना को मात्र 1.5 महीने में पूरा किया गया है।

कुंड परिसर में दक्षिण भारत के तीन महान भक्ति संगीतकारों — त्यागराज स्वामीगल, पुरंदर दास और अरुणाचल कवि — की भव्य प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं।

यह कार्यक्रम अयोध्या की सांस्कृतिक विविधता और आध्यात्मिक विरासत को एक नई दिशा प्रदान करेगा।
अयोध्या, वाराणसी की तरह, दक्षिण भारत के तीर्थयात्रियों के लिए सबसे प्रिय धार्मिक स्थलों में से एक मानी जाती है।

Share

Similar Posts