संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत का पक्ष रखेगा बहुदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल

संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक भारतीय बहुदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल कल न्यूयॉर्क पहुँचा है। यह प्रतिनिधिमंडल वैश्विक मंच पर भारत का पक्ष मजबूती से रखेगा।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भाजपा सांसद और “एक राष्ट्र, एक चुनाव” पर संयुक्त संसदीय समिति के अध्यक्ष पी.पी. चौधरी कर रहे हैं।
इस दल में विभिन्न राजनीतिक दलों के 15 सांसद शामिल हैं, जो 14 अक्टूबर तक न्यूयॉर्क में रहेंगे।
इसके बाद 15 सांसदों का एक दूसरा दल भी इस महीने के अंत तक संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाग लेगा।
इससे पहले, अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी जैसे वरिष्ठ नेताओं ने भी इस मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व किया था।






