मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस 2025 का शुभारंभ किया
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में दो दिवसीय कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस 2025 का शुभारंभ 
किया। मुख्यमंत्री ने कहा, “जनता का विश्वास हमारी सबसे बड़ी पूंजी है, हमें यह विश्वास बनाए रखना है।“
उन्होंने प्रदेश में जवाबदेह शासन व्यवस्था स्थापित करने और सुशासन तथा समावेशी विकास पर जोर दिया। कार्यक्रम में मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन श्री संजय कुमार शुक्ला, सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, कमिश्नर, कलेक्टर्स, सीईओ जिला पंचायत और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।







