कलेक्टर शिवम वर्मा की अध्यक्षता में औद्योगिक भूमि आवंटन प्रक्रिया पर बैठक आयोजित

कलेक्टर श्री शिवम वर्मा की अध्यक्षता में एमपीआईडीसी (MPIDC) द्वारा औद्योगिक संस्थाओं को जमीन आवंटन की प्रक्रिया को लेकर बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कलेक्टर वर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि औद्योगिक संस्थाओं को भूमि आवंटन की प्रक्रिया में गति लाई जाए और जो प्रकरण तहसील स्तर पर लंबित हैं, उनका त्वरित निराकरण किया जाए।
एमपीआईडीसी के कार्यकारी निदेशक श्री हिमांशु प्रजापति ने जानकारी दी कि औद्योगिक क्षेत्र बिजेपुर टप्पा (बेटमा अनुभाग देपालपुर) में भूमि सीमांकन के लिए दल का गठन किया गया है।
इसके साथ ही ग्राम पीरकराड़िया (तहसील सांवेर) की शासकीय भूमि को औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के नाम दर्ज किए जाने की प्रक्रिया जारी है।
इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्र रंगवासा के सीमांकन के लिए भी आदेश जारी कर दिए गए हैं।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री नवजीवन विजय पंवार, श्री रोशन राय, श्री रिंकेश वैश्य, जिला पंचायत सीईओ श्री सिद्धार्थ जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।






