|

छिंदवाड़ा में कफ सिरप मामले में मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निरस्त, लगातार सख्त कार्रवाई जारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार छिंदवाड़ा में कफ सिरप से शिशुओं की मौत के मामले में प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इस क्रम में परासिया स्थित अपना मेडिकल स्टोर्स का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला छिंदवाड़ा ने यह आदेश जारी किया। रिपोर्ट के अनुसार, निलंबित डॉक्टर प्रवीण सोनी की पत्नी ज्योति सोनी इस मेडिकल स्टोर की संचालिका हैं।

परासिया में कफ सिरप से बच्चों की मौत के मामले में यह कदम एक और बड़ा प्रशासनिक एक्शन माना जा रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सभी मेडिकल स्टोरों की निगरानी और सख्ती जारी रहेगी।

Share

Similar Posts