सीएम योगी आज वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। अपने प्रवास के दौरान वे अंतरराष्ट्रीय धान अनुसंधान संस्थान, चांदपुर में डायरेक्ट सीडेड राइस कॉन्क्लेव-2025 में भाग लेंगे और यूपी कृषि विभाग की 150वीं वर्षगांठ के सत्र को संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री योगी सफाई कर्मियों को सम्मानित करेंगे और स्वच्छता किट वितरित करेंगे। इसके अलावा वे महिलाओं को सिलाई मशीन और लैपटॉप भी बांटेंगे। योगी आदित्यनाथ विकास और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक भी करेंगे। दौरे के दौरान वे काल भैरव और काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करेंगे।
-
सीएम योगी वाराणसी के 2 दिवसीय दौरे पर
-
चांदपुर में डीएसआर कॉन्क्लेव में भागीदारी
-
यूपी कृषि विभाग की 150वीं वर्षगांठ का सत्र
-
सफाई कर्मियों का सम्मान एवं स्वच्छता किट वितरण
-
महिलाओं को सिलाई मशीन और लैपटॉप वितरण
-
विकास व कानून व्यवस्था की समीक्षा
-
काल भैरव और काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन
