अमरीका के नौसेना प्रमुख जॉन हैरिसन को किया गया बर्खास्त

अमरीका के रक्षा सचिव पीट हेसगेथ ने नौसेना नेतृत्व में बढ़ते तनाव के बाद नौसेना प्रमुख जॉन हैरिसन को उनके पद से बर्खास्त कर दिया है। रक्षा मुख्यालय पेंटागन ने इस निर्णय की पुष्टि करते हुए बताया कि हैरिसन अब इस पद पर कार्य नहीं करेंगे।

पेंटागन ने हैरिसन की सेवाओं के लिए उन्हें धन्यवाद दिया और कहा कि नौसेना में स्थिरता और नई दिशा के लिए यह कदम आवश्यक था। वहीं, जॉन हैरिसन ने इस निर्णय पर कोई टिप्पणी करने से इनकार किया है।

गौरतलब है कि हैरिसन को इस वर्ष जनवरी में ट्रम्प प्रशासन द्वारा नौसेना प्रमुख के पद पर नियुक्त किया गया था। यह फैसला अमेरिकी रक्षा तंत्र में एक बड़े फेरबदल के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

Share

Similar Posts