संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े की अध्यक्षता में कलेक्टर-कमिश्नर कांफ्रेंस की तैयारियों पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

इंदौर, 01 अक्टूबर 2025 – संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने आगामी 7-8 अक्टूबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली कलेक्टर-कमिश्नर कांफ्रेंस की तैयारियों को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक की।
बैठक में स्मार्ट सिटी के सीईओ श्री अर्थ जैन, इंदौर विकास प्राधिकरण के सीईओ डॉ. परीक्षित झाड़े, मेट्रो परियोजना के जीएम श्री रणवीर सिंह राजपूत, डीजीएम श्री कपिल रघवुंशी, संयुक्त आयुक्त विकास श्री डी.एस. रणदा, जनजातीय कार्य विभाग के संयुक्त संचालक श्री ब्रजेश कुमार पाण्डेय, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डॉ. सोजी जोसफ, उद्योग विभाग के संयुक्त संचालक एस.एस. मण्डलोई, नगरीय प्रशासन विभाग के संयुक्त संचालक श्री एस.के. सिन्हा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर्स और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी भी शामिल हुए।
बैठक में संभागायुक्त डॉ. खाड़े ने निर्देश दिए कि कलेक्टर-कमिश्नर कांफ्रेंस की पूर्व तैयारियों को सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि संभाग के सभी जिलों में भावांतर योजना जल्द ही शुरू होने जा रही है। इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, मंडियों में हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएँ और होर्डिंग/पोस्टर लगाकर किसानों को समय पर सही जानकारी उपलब्ध कराई जाए। कहीं भी समस्या आने पर तुरंत समाधान किया जाए, ताकि किसान योजना का अधिकतम लाभ उठा सकें।






