| |

कनाडा ने बिश्नोई गिरोह को आतंकी संगठन घोषित किया

कनाडा ने अपनी आपराधिक संहिता के अंतर्गत बिश्नोई गिरोह को आतंकवादी संगठन की सूची में शामिल कर लिया है। इस फैसले के बाद देश में इस गिरोह से जुड़ी किसी भी संपत्ति को ज़ब्त किया जा सकेगा।

कनाडा के जन सुरक्षा मंत्री गैरी आनंदसांगरी ने कहा कि बिश्नोई गिरोह ने विशेष समुदायों को निशाना बनाकर आतंक, हिंसा और धमकी का माहौल बनाया है। सरकार ने बताया कि यह गिरोह कनाडा में प्रवासी समुदायों वाले क्षेत्रों में सक्रिय है और हत्या, गोलीबारी, आगजनी, जबरन वसूली तथा धमकी जैसे गंभीर अपराधों में शामिल है।

Share

Similar Posts