पीएम मोदी कल नई दिल्ली में आरएसएस के शताब्दी समारोह में भाग लेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे। इस अवसर पर संघ की विरासत, सांस्कृतिक योगदान और देश की एकता में निभाई गई भूमिका पर प्रकाश डाला जाएगा। प्रधानमंत्री समारोह में राष्ट्र के प्रति संघ के योगदान को दर्शाने वाला विशेष रूप से तैयार किया गया स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी करेंगे।






