|

ईरान पर संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंध फिर से लागू, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

संयुक्त राष्ट्र ने ईरान पर एक बार फिर से प्रतिबंध लागू करने की पुष्टि की है। सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 1737 के तहत पहले से प्रतिबंधित 43 व्यक्तियों और 78 संस्थाओं की सूची को दोबारा सक्रिय कर दिया गया है। यह कदम फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी द्वारा स्नैपबैक तंत्र के औपचारिक आह्वान के बाद उठाया गया है।

ईरान पर आरोप है कि उसने 2015 के परमाणु समझौते – संयुक्त व्यापक कार्य योजना – का उल्लंघन किया है। इसी कारण 30 दिनों के भीतर संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंध दोबारा लागू हो गए।
बीते दिनों इस समझौते के तहत राहत देने की कोशिशें सुरक्षा परिषद में विफल रहीं, जिससे तनाव और बढ़ गया है।

इस्राइल और अमरीका के हालिया हमलों के जवाब में ईरान ने परमाणु निगरानी कार्य भी स्थगित कर दिए हैं। हालांकि, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने दोहराया है कि ईरान का परमाणु हथियार बनाने का कोई इरादा नहीं है।

Share

Similar Posts