“व्हाइट हाउस में अहम मुलाकात: ट्रंप-नेतन्याहू बैठक से मध्य पूर्व में बड़े बदलाव की उम्मीद”

सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच व्हाइट हाउस में होने वाली बैठक पर वैश्विक नजरें टिकी हुई हैं। यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है जब गाज़ा में जारी संघर्ष और इस्राइल पर बढ़ते अंतरराष्ट्रीय दबाव के बीच संघर्षविराम की संभावनाएं बन रही हैं।

बैठक से पूर्व ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा, “मध्य पूर्व में कुछ खास होने वाला है,” जिससे उम्मीदें और भी तेज़ हो गई हैं कि आने वाले दिनों में गाज़ा में शांति स्थापना की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकते हैं।

विशेषज्ञ मानते हैं कि यह मुलाकात न केवल अमेरिका-इज़राइल संबंधों के लिए अहम है, बल्कि पूरे मध्य पूर्व क्षेत्र की राजनीतिक स्थिरता के लिए भी निर्णायक हो सकती है।

Share

Similar Posts