| | |

शटर तोड़कर दुकान में घुसी उज्जैन नगर निगम की गाड़ी: ड्राइवर मौके से फरार; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

उज्जैन। अंकपात मार्ग पर शुक्रवार सुबह 5 बजे तेज रफ्तार से आ रही नगर निगम की गाड़ी गारमेंट्स दुकान का शटर तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। हादसे में दुकान के बाहर खड़े ठेले और दो स्कूटर भी वाहन की चपेट में आ गए।

घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें तेज रफ्तार गाड़ी दुकान की ओर आती और टक्कर मारती नजर आ रही है।मामले मे जीवजीगंज पुलिस जाँच कर रही है।

हादसे में एक व्यक्ति घायल
पुलिस के अनुसार गारमेंट्स दुकान संचालक कमल पोरवाल (57) ने शिकायत दर्ज कर बताया कि वह शुक्रवार सुबह दुकान में ही सो रहे थे। सुबह 4.50 बजे शटर से जोरदार टक्कर की आवाज आई। बाहर आकर देखा तो नगर निगम की के वाहन क्रमांक MP13ZZ6705 ने उनकी दुकान और पड़ोसी अजय राठौर के फल-फ्रूट के ठेले में टक्कर मार दी। वाहन में दो लोग सवार थे। इनमे से एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया। टक्कर के बाद ड्राइवर मौके से भाग गया।

यह हुआ नुकसान
टक्कर की आवाज से आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और डायल-112 को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मौके पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी. पुलिस के मुताबिक वाहन की टक्कर से दुकान का शटर, कॉलम, ओटला और दीवार टूट गई। वहीं पड़ोसी का फल-फ्रूट का खाली ठेला भी क्षतिग्रस्त हो गया.

Share