विधायक रमेश मेंदोला ने विधानसभा क्षेत्र 2 में देखा “मन की बात” का लाइव प्रसारण

इंदौर। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 के वार्ड 33, बूथ क्रमांक 42 पर विधायक श्री रमेश मेंदोला ने भाजपा परिवार के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जनप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” के 126वें एपिसोड का लाइव प्रसारण देखा।
प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर अमर शहीद भगत सिंह और स्वर कोकिला लता मंगेशकर की जयंती पर विशेष संदेश साझा किया। उन्होंने कहा कि भगत सिंह का साहस और देशभक्ति युवा पीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत है। साथ ही लता मंगेशकर के गीतों को भारतीय संस्कृति और देशभक्ति की ध्वनि बताया।
कार्यक्रम में विधायक मेंदोला के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय प्रतिनिधियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस मौके पर पार्षद मनोज मिश्रा, मंडल अध्यक्ष पृथ्वी गोरे, बृजेश शुक्ला, चिंटू सांगलै, सुरजीत वालिया, राजकुमार सेन, संजय शुक्ला, पुरुषोत्तम गुप्ता, पीयूष दुरखुरे, मनीष चौधरी, संजय पांडे, अनमोल जैन, सक्षम नजान, करण सोलंकी, बाला ठाकुर और जीतू मंडवाल भी उपस्थित रहे। 








