|

देवास में नगर मंडल ने मनाया सेवा दिवस: विधानसभा प्रभारी भी शामिल हुए; भगत सिंह की प्रतिमा पर दिए जलाएं

देवास। भाजपा नगर मंडल हाटपिपलिया द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस ‘सेवा दिवस’ के रूप में बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर नगर के देवगढ़ चौराहे स्थित अमर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के पास विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक साथ एकत्र होकर दीपक जलाए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिवस पर शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान दीपों की सजावट से प्रधानमंत्री ‘नरेंद्र मोदी’ का नाम भी लिखा गया, जो आकर्षण का केंद्र रहा।कार्यक्रम के दौरान ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए गए और प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने तथा स्वस्थ जीवन की कामना की गई।

भगत सिंह की प्रतिमा पर भी दिए जलाए 
पार्षद प्रतिनिधि संदीप मालवीय ने जानकारी देते हुए बताया कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को पूरे दिन सेवा कार्य कर ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया गया। इसी कड़ी में देवगढ़ चौराहे पर भगत सिंह की प्रतिमा स्थल पर दीप जलाकर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं दी गईं।”

विधानसभा प्रभारी भी मौजूद रहे 
इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी बापूलाल दोसारिया,पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय सिंह शतावत ,मंडल महामंत्री रमेश संदूकलिया,अर्जुन सेंधव,मनीष सोलंकी,संदीप मालवीय पार्षद प्रतिनिधि,मदन बुंदेला पार्षद और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share