|

इंदौर अब देपालपुर को भी स्वच्छता में नंबर वन बनाने का करेगा मार्गदर्शन

भारत सरकार के स्वच्छता अभियान के तहत देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर अब अपने नजदीकी विधानसभा क्षेत्र देपालपुर को भी स्वच्छता में अग्रणी बनाने की जिम्मेदारी उठाएगा। इस दिशा में आज इंदौर नगर निगम और देपालपुर नगर परिषद के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।

एमओयू सिग्नेचर सेरेमनी में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर वर्चुअल रूप से मौजूद रहे। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि अगले 100 दिनों में देपालपुर को स्वच्छ नगर परिषद बनाने का संकल्प लिया गया है। यह केवल 100 दिन की योजना नहीं है, बल्कि लंबे समय तक टिके रहने वाली कार्ययोजना लागू की जाएगी।

इस मौके पर स्थानीय विधायक मनोज पटेल, जिला अध्यक्ष श्री चावड़ा, नगर परिषद देपालपुर अध्यक्ष श्रीमती अनीता महेश पुरी गोस्वामी, नगर निगम महापौर परिषद सदस्य अश्विनी शुक्ला, अभिषेक बबलू शर्मा, राजेश उदावत, राकेश जैन और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

केंद्रीय मंत्री खट्टर ने कहा कि इंदौर के स्वच्छता मॉडल को अन्य शहरों में लागू किया जा रहा है और प्रारंभिक चरण में पांच शहरों को मार्गदर्शन दिया जाएगा।

कल दोपहर 3 बजे देपालपुर में विशेष बैठक आयोजित होगी, जिसके बाद नगर निगम और नगर परिषद की संयुक्त टीम काम शुरू करेगी।

Share

Similar Posts