गज़ा में इस्राइली हमलों में 25 फिलिस्तीनी नागरिकों की मौत

गज़ा पट्टी में इस्राइली हमलों में आज सुबह कम से कम 25 फिलिस्तीनी मारे गए। इनमें नुसेरात शरणार्थी शिविर के मध्य में एक परिवार के घर पर घातक हमला भी शामिल है। घटनास्थल पर नागरिक सुरक्षा कर्मियों को पहुँचने में कठिनाई हो रही है क्योंकि कई लोग मलबे में फंसे हुए हैं।

विश्व खाद्य कार्यक्रम के मुख्य परिचालन अधिकारी कार्ल स्काउ ने गज़ा में सहायता प्रवाह पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि विश्व खाद्य कार्यक्रम वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 80 सहायता ट्रक गज़ा भेज रहा है, जबकि पांच सौ से छह सौ ट्रकों की सख्त आवश्यकता है। उत्तर गज़ा में सहायता वितरण में कठिनाई हो रही है क्योंकि इस्राइल ने गज़ा शहर पर भारी आक्रमण तेज़ कर रखा है।

कार्ल स्काउ ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि अधिक सहायता की तत्काल आवश्यकता है ताकि नागरिकों को भोजन और जरूरी सामग्री मिल सके और मानवीय संकट को रोका जा सके।

Share

Similar Posts