| |

धार में ईको गाड़ी और मारुति सेलेरियो की टक्कर: 9 लोग गंभीर घायल; जिला अस्पताल रेफर किया 

धार। निसरपुर में खंडवा-बड़ौदा मार्ग क्रमांक 26 पर पिपल्या घाटी के पास सड़क हादसे में नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ज्यादा बारिश के बीच बड़वानी से हाट बाजार कर निसरपुर लौट रही एक ईको गाड़ी और निसरपुर से बड़वानी जा रही मारुति सेलेरियो एकदूसरे से टकरा गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि एक वाहन पलट गया और दूसरे के परखच्चे उड़ गए।हादसे में घायल दो महिलाओं और सात पुरुषों को तत्काल निसरपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

जिला अस्पताल रेफर किया 
प्राथमिक उपचार के बाद ड्यूटी डॉक्टर राहुल गवली, नर्सिंग ऑफिसर रंजना बर्मन, मिंटी मसराम, अश्विनी, हर्षित कुमावत और वार्ड बॉय श्रीराम चौहान व चिमलसिंह डावर की मदद से दो 108 एम्बुलेंस के जरिए मरीजों को बड़वानी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घायलों के नाम  
घायलों में चेका पति भवा, इकरा पिता भदा, भदा पिता नरसिंह और दूरवान पिता नरसिंह (सभी निवासी फूलमाल), चन्द्रसिंह पिता भुवानसिंह (निवासी मेहलगांव), अशोक पिता सुरेश (निवासी ककराना) तथा रोहित पिता संतोष, अजय पिता राहुल और अनिता पति संतोष (सभी निवासी निसरपुर) शामिल हैं, जिनमें से तीन की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। पुलिस और प्रशासन हादसे के सटीक कारणों की जांच में जुट गए हैं।

Share