| |

इंदौर की चोइथराम मंडी में औचक निरीक्षण: किसानों-व्यापारियों की सुनी समस्याएं; कैंटीन की जांची साफ-सफाई और रेट लिस्ट

इंदौर। शनिवार को जिला प्रशासन की टीम ने इंदौर की प्रमुख चोइथराम मंडी का औचक निरीक्षण किया। टीम ने मंडी पहुंचकर किसानों और व्यापारियों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं व सुझावों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंडी में संचालित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। किसानों ने अपनी उपज के उचित दाम और मंडी में उपलब्ध सुविधाओं को लेकर सुझाव दिए। अधिकारियों ने उनकी समस्याओं को सुना और व्यवस्थाओं की स्थिति की जानकारी ली।

कैंटीन में साफ-सफाई और रेट लिस्ट जांची
प्रशासनिक टीम ने मंडी परिसर में संचालित कैंटीन का भी निरीक्षण किया। यहां साफ-सफाई, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और रेट लिस्ट की जांच की गई। अधिकारियों ने कैंटीन में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

राऊ में ड्रेनेज कार्य की समीक्षा
चोइथराम मंडी के निरीक्षण के बाद प्रशासनिक टीम नगर परिषद राऊ पहुंची। यहां अमृत योजना के अंतर्गत चल रहे ड्रेनेज कार्य का मौके पर निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और अब तक हुई प्रगति की समीक्षा की। संबंधित एजेंसी को काम में गुणवत्ता बनाए रखने के साथ तय समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए।

श्मशान घाट के निर्माण कार्य भी देखे
टीम ने राऊ श्मशान घाट पर चल रहे निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया। अधिकारियों ने निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि आम लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

Share