| |

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 98 हजार स्थलों पर बीएसएनएल के 4जी स्टैक लगाने की घोषणा की

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज घोषणा की कि देशभर में लगभग 98 हजार स्थलों पर बीएसएनएल के 4जी स्टैक लगाए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल इस परियोजना की शुरुआत करेंगे।
सिंधिया ने बताया कि यह 4जी स्टैक भविष्य में बिना किसी रुकावट के 5जी में अपग्रेड हो सकेगा। यह नेटवर्क पूरी तरह सॉफ्टवेयर संचालित, क्लाउड आधारित और भविष्य के लिए तैयार होगा।
उन्होंने डिजिटल भारत निधि के माध्यम से 4जी सेचुरेशन नेटवर्क का भी अनावरण किया, जिससे लगभग 30 हजार गांवों को इंटरनेट सुविधा से जोड़ा जाएगा।

Share

Similar Posts