| |

भादो अमावस्या पर नर्मदा में भक्तों की भीड़: श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी; दान कर कमाया पुण्य लाभ

खलघाट। भादो माह की स्नान-दान अमावस्या के पावन अवसर पर खलघाट स्थित मां नर्मदा तट पर हजारों  श्रद्धालु आयें। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा के पवित्र जल में आस्था की डुबकी लगाई और स्नान के पश्चात भिक्षुओं व जरूरतमंदों को दान-पुण्य कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

विकास कार्यों की सराहना की
इसके साथ ही बाहर से आए श्रद्धालुओं ने खलघाट के दशहरा मैदान में हुए विकास कार्यों की जमकर सराहना की, क्योंकि श्रद्धालुओं ने बताया कि पिछले साल बारिश के मौसम में इस मैदान में चारों तरफ भयंकर कीचड़ फैला रहता था, जिससे नर्मदा स्नान के लिए आने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

ग्राम पंचायत का आभार व्यक्त किया
हालांकि इस बार क्षेत्रीय सांसद, स्थानीय विधायक और ग्राम पंचायत खलघाट द्वारा कराए गए विभिन्न निर्माण और बुनियादी विकास कार्यों की बदौलत मैदान में कीचड़ की समस्या से बहुत हद तक राहत मिल चुकी है, जिसके लिए श्रद्धालुओं ने विकास कार्यों की प्रशंसा करते हुए क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और ग्राम पंचायत का आभार व्यक्त किया है।

Share