|

पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर क्षेत्र क्रमांक 2 में स्वच्छता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम

इंदौर के बापट चौराहा स्थित प्रतिमा पर विधायक रमेश मेंदोला ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ माल्यार्पण कर पं. दीनदयाल उपाध्याय जी को श्रद्धांजलि दी।
इसके बाद वृक्षारोपण कर हरित इंदौर का संकल्प लिया गया।
मां कनकेश्वरी देवी मंदिर परिसर में श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया गया और नागरिकों को स्वच्छता का संदेश दिया गया।
वार्ड 25 में बूथ स्तरीय कार्यशाला भी आयोजित हुई, जिसमें कार्यकर्ताओं ने जीएसटी से जुड़े विषयों पर चर्चा की। कार्यक्रमों के माध्यम से स्वच्छता, हरियाली और पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानव दर्शन का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।

Share

Similar Posts